नंबर 3 पर एक बार फिर नहीं बोला Shubman Gill का बल्ला

भारत बनाम वेस्टइंडीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज WTC 2023-25 के दूसरे मैच में शुभमन गिल ने केमार रोच की एक गेंद को विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्वा के पास पहुंचा दिया। गिल अपनी नई बल्लेबाजी स्थिति नंबर-3 में एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे।


नंबर तीन पर नाकामयाब रहे गिल-

इस सीरीज में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल Yashasvi Jaiswal के डेब्यू के साथ कप्तान रोहित शर्मा Rohit Sharma और कोच राहुल द्रविड़ Rahul Dravid ने नंबर तीन का स्थान शुभमन गिल को दिया है। पिछली टेस्ट पारी में सलामी बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले शुभमन तीसरे नंबर पर कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।


10 रन पर पवेलियन लौटे गिल-

पिछले हफ्ते विंडसर पार्क में 11 गेंदों पर छह रन बनाने के बाद गिल त्रिनिदाद टेस्ट मैच की पहली पारी में 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आज अपनी पारी की 12वीं गेंद पर शुभमन गिल Shubman Gill  ने केमार रोच की गेंद को ऑफ साइड पर मारने की कोशिश।

Next Post Previous Post