Utkarsh Small Finance Bank IPO की लिस्टिंग आज

 शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए आज का दिन काफी जरूरी है। आज Utkarsh Small Finance Bank के शेयर बाजार में ट्रेड करने के लिए उतरने वाले हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की आईपीओ के शेयर की लिस्टिंग होगी।



आपको बता दें कि उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की आईपीओ को सूचीबद्ध करने की तारीख 21 जुलाई 2023 तय की गई थी। इन शेयरों को बीएसई और एनएसई के बी ग्रुप में रखा जाएगा। इस कंपनी के शेयर की लिस्टिंग आज सुबह 10 बजे एक विशेष प्री-ओपन सत्र में होगी। ये सभी जानकारी बीएसई के वेबसाइट पर मौजूद है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में बड़ी तेजी से शुरुआत कर सकते हैं।  


उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ

शेयर बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक बैंक के आईपीओ को निवेशकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिली है। ऐसे में इसके शेयर बाजार में बाजार में तेजी से बढ़ सकते हैं। माना जा रहा है कि इस कंपनी के शेयर से कई निवेशकों को भारी प्रीमियम भी मिलेगा। माना जा रहा है कि उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर मूल्य 23 रुपये से 25 रुपये के मूल्य बैंड के मुकाबले 50 फीसदी से 60 फीसदी तक के प्रीमियम पर खुल सकता है।


निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया

इस बार बैंक के आईपीओ को लेकर निवेशकों की जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। निवेशकों ने बैंक के आईपीओ में निवेश किया है। आपको हैरानी होगी कि लगभग 110.77 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। इस आईपीओ में सबसे ज्यादा दिलचस्पी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने दिखाया है। इनके अलावा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और रिटेल इन्वेस्टर्स ने भी कंपनी के आईपीओ को सब्सक्राइब किया है।

Next Post Previous Post